सीएम ममता बनर्जी ने भारतीय टीम की जर्सी पर सवाल खड़े किए है। TMC प्रमुख ने इंडिया टीम की प्रैक्टिस सेशन के दौरान पहने जाने वाली जर्सी पर आपत्ति जताते हुए कहा कि, सबकुछ गेरुआ रंग में रंगा जा रहा है। आपको बता दें कि, भारत की टीम की जर्सी वैसे तो नीली है, लेकिन प्रैक्टिस सेशन के दौरान वह पिछले कुछ समय से भगवा रंग की जर्सी पहने नजर आती है।
TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि, BJP ने न केवल क्रिकेट टीम की जर्सी बल्कि मेट्रो स्टेशनों की पेंटिंग में भी भगवा रंग जोड़ दिया।