पुणे चल रही आध्यात्मिक गुरु धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के ‘सत्संग’ में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता देवेन्द्र फडणवीस ने सनातन धर्म में असमानता की कोई गुंजाइश नहीं होने का जिक्र करते हुए कहा कि, प्राचीन आस्था देश को जोड़ने वाली शक्ति के रूप में काम करती है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम फडणवीस ने कहा कि, 22 जनवरी को एक नया इतिहास लिखा जाएगा जब अयोध्या में आगामी मंदिर में भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी।
डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने इस दौरान सनातन धर्म के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के लिए पंडित धीरेंद्र शास्त्री के कार्यों की सराहना की