कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज यानी की शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता खड़गे ने चुनाव में कांग्रेस की तरफ से जनता के लिए पेश की गई असल गारंटी की बीजेपी के द्वारा नकल करने और उसे अपने एजेंडा में शामिल करने का बड़ा आरोप लगाया है।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया साइट‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट में लिखा है कि, भारतीय जनता पार्टी के पास न नीयत है, ना नीति है।