राजस्थान के CM भजन लाल शर्मा ने अपना पद संभालने के बाद ताबड़तोड़ फैसले लिए हैं। राज्य में अपराध पर लगाम लगाने के लिए सीएम ने कई घोषणाएं की हैं। सीएम शर्मा ने पेपर लीक मामले में SIT गठन के लिए मंजूरी दे दी है। इसके अलावा सीएम ने गैंगस्टरो के खिलाफ एंटी गैंगस्टर टास्क फ़ोर्स का गठन भी किया गया है। उन्होंने कहा कि, जिन्होंने भी पेपर लीक किए हैं उनको छोड़ा नहीं जाएगा। इसके साथ ही एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा।
सीएम भजन लाल शर्मा ने कहा कि, महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था हमारी सरकार की प्राथमिकता रहेगी।