एमपी के दमोह में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान पर बड़ा प्रहार किया है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि, आतंक का सप्लायर देश आज आटे की सप्लाई को तरस रहा है। पीएम ने आगे कहा कि, इस वक़्त विश्व मे जंग का माहौल है। दुनिया में युद्ध के बादल छाए हुए हैं। हर जगह उथल पुथल मची हुई है। ऐसे में हमारा भारत विश्व में सबसे तेजी से विकसित हो रहा है।
ये चुनाव भारत के भविष्य का चुनाव है
चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, जब दुनिया में जंग का माहौल तो देश में मजबूत सरकार का होना आवश्यक है। ये चुनाव भारत को महाशक्ति बनाने का चुनाव है। ये चुनाव भारत के भविष्य का चुनाव है। आगे आने वाली पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित करने का चुनाव है। पीएम मोदी ने कहा कि, आज दुनिया में भारत की जय जय कार हो रही है। आज देश में वो भाजपा सरकार है, जो ना किसी से दबती है तथा न किसी के सामने झुकती है।
हमारा राष्ट्र प्रथम का सिद्धांत है
पीएम मोदी ने दमोह में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, हमारा राष्ट्र प्रथम का सिद्धांत है। भारत को सस्ता तेल मिले, इसलिए हमने देशहित में फैसला लिया। भारत के किसानों को पर्याप्त खाद मिले, इसलिए हमने देशहित में निर्णय लिया। हमने करोड़ों परिवार को निशुल्क राशन की सुविधा दी। निशुल्क कोरोना वैक्सीन लगाई। आज वो सरकार है जो न झुकती है न डरती है।
अब हम ब्रम्होस मिसाइल भी दे रहे हैं
पीएम ने आगे कहा कि, हमारे लिए राष्ट्र प्रथम है। उन्होंने आगे कहा कि, इस देश को INDI गठबंधन की सच्चाई बताना चाहता हूं। इन्होंने देश के डिफेंस को पीछे रखा। वायु सेना कमजोर रहे इसके लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत लगा दी। इन्होंने पूरी तात लगा दी कि देश में राफेल न आए। यहां हथियार न बने। पीएम मोदी ने कहा कि, इस बार देश ने 21 हजार करोड़ का एक्सपोर्ट किया है। अब हम ब्रम्होस मिसाइल भी दे रहे हैं।
Comments (0)