जम्मू-कश्मीर के राजौरी में भारतीय सेना ने बड़ी कार्यवाही की है। यहां मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है। आपको बता दें कि, इस इलाके में पिछले 24 घंटे ऑपरेशन जारी है। बुधवार को राजौरी में सेना के 2 अधिकारी समेत 4 जवान शहीद हो गए थे।
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास आज यानी की गुरुवार को आकस्मिक गोलीबारी में एक सैनिक की मौत हो गई।