देश में सर्दी के सितम के साथ ही कोरोना वायरस भी विकराल होता जा रहा है। देश में जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है, उससे भी तेज रफ्तार में कोरोना वायरस के नए मामले सामने आ रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 702 नए मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, देश में एक्टिव मामलों की संख्या 4097 हो गई है। इसी दौरान देश में अलग-अलग राज्यों में कोविड-19 से कुल 6 लोगों की मौतें हुई हैं। कोरोना वायरस से महाराष्ट्र में 2 लोगों की मौत हुई है, जबकि दिल्ली, कर्नाटक, केरल और पश्चिम बंगाल में एक मरीज की मौत हुई है।
देश में सर्दी के सितम के साथ ही कोरोना वायरस भी विकराल होता जा रहा है। देश में जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है, उससे भी तेज रफ्तार में कोरोना वायरस के नए मामले सामने आ रहे हैं।