हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के चीफ जीतनराम मांझी ने 3 राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराया है। पूर्व सीएम मांझी ने कहा कि, सीएम नीतीश कुमार विपक्षी गठबंधन इंडिया का एक बड़ा चेहरा हैं और वह वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए पीएम पद के संभावित उम्मीदवार भी हैं।
जीतन राम मांझी ने तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर खुशी जाहिर की और कहा कि, वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन 400 का आंकड़ा पार कर जाएगा।