लोकसभा चुनाव के लिए बिगुल बज चुका है और इंडिया गठबंधन ने भी सीट बंटवारे पर काम करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में महाराष्ट्र को लेकर इंडिया गठबंधन ने रणनीति बनाई है और सीट बंटवारे को लेकर संभावित फॉर्मूला तय कर लिया गया है। इसके तहत बताया गया है कि कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है। इंडिया गठबंधन के चार दल महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के दौरान मैदान में उतरने वाले हैं।
महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें हैं। कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (शरद पवार गुट) और वंचित बहुजन अघाड़ी, वो चार पार्टियां हैं, जो इंडिया गठबंधन की तरफ से चुनावी मैदान में होंगी। महाराष्ट्र में सीट बंटवारे के संभावित फॉर्मूले के तहत कांग्रेस 20 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है। शिवसेना (यूबीटी) को भी 20 सीटें दी जाने वाली हैं, जबकि एनसीपी (शरद पवार) गुट को 6 सीटों पर चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा। इसके अलावा वंचित बहुजन अघाड़ी 2 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

Comments (0)