आज शुक्रवार सुबह से 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में वोटिंग की शुरुआत हो गई। पहले चरण में अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा और उत्तर प्रदेश में मतदान करवाए जा रहे हैं।
विपक्ष ने EVM पर खड़े किए सवाल
इसके अलावा उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, अंडमान निकोबार, जम्मू और कश्मीर, लक्षद्वीप, पुद्दुचेरी में भी वोटिंग हो रही है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में इन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 102 सीटों पर मतदान हो रहा है। इसी बीच विपक्ष लगातार EVM पर सवाल उठा रहा है। वहीं अब इस मामले पर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद जयंत चौधरी ने पलटवार किया है।
EVM खराब है, यह इनके हारने के बहाने हैं
लोकसभा चुनाव के बीच बागपत पहुंचे राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद जयंत चौधरी ने विपक्ष के द्वारा ईवीएम को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर जवाब दिया। जयंत चौधरी ने विपक्ष द्वारा EVM पर सवाल उठाए जाने पर कहा कि, वे चुनाव क्यों लड़ रहे हैं? वे एक नकारात्मक रवैया अपना रहे हैं। उनका कोई एजेंडा नहीं है, दूसरी ओर NDA एक स्पष्ट विजन के साथ काम कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि, पहले से यह कहना कि, EVM खराब है, यह इनके हारने के बहाने हैं।
Comments (0)