पीएम मोदी आज बिहार दौरे पर है। बिहार में आज पीएम की दो जनसभाएं हैं। पहली सभा गया और दूसरी पूर्णिया में प्रस्तावित हैं। आपको बता दें कि, गया में पिछले दो चुनावों में मात खा चुके पूर्व सीएम जीतन राम मांझी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) से प्रत्याशी हैं। वहीं बिहार की पूर्णिया में जदयू प्रत्याशी संतोष कुशवाहा पिछले दो चुनावों में विजयी रहे हैं।
लोगों में पीएम मोदी को सुनने के लिए उत्साह है
यह संयोग ही है कि, पीएम मोदी जहां पूर्व सीएम जीतन राम मांझी को तीसरी हार से बचाने का प्रयास करेंगे, वहीं संतोष को तीसरी जीत दिलाने का मतदाताओं से भरोसा चाहेंगे। आज यानी की मंगलवार को गया के ऐतिहासिक गांधी मैदान में पीएम मोदी की चुनावी जनसभा को संबोधित किया है। आपको बता दें कि, पीएम मोदी की सुरक्षा में जगह-जगह केंद्रीय पुलिस बलों को तैनात किया गया है। लोगों में पीएम मोदी को सुनने के लिए उत्साह है।
हमारा संविधान पवित्र है
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि, यह प्यार आशीर्वाद मैं कभी भी भूल नहीं सकता हूं। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, हमारा संविधान पवित्र है। संविधान निर्माताओं ने समृद्ध भारत का सपना देखा था, लेकिन देश में दशकों तक शासन करने वाली कांग्रेस पार्टी ने मौका गंवा दिया। इस दौरान पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि, 25 करोड़ गरीबों को गरीबी से बाहर निकाला अपने मोदी ने निकाला है।
गरीबों के लिए 3 करोड़ घर बनाए जाएंगे
गया के ऐतिहासिक गांधी मैदान में पीएम मोगी ने आगे कहा कि, अगले 5 वर्षों के लिए, मोदी का 'गारंटी कार्ड' अपडेट किया गया है। गरीबों के लिए 3 करोड़ घर बनाए जाएंगे, गरीबों को अगले 5 वर्षों तक मुफ्त राशन मिलेगा। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि, 70 साल से अधिक उम्र वालों को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज मिलेगा, पीएम-किसान सम्मान निधि जारी रहेगी।
Comments (0)