असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने तेलंगाना में कांग्रेस, BRS और AIMIM पर जमकर हमला बोला है। सरमा ने कहा कि, चाहे वह BRS हो या कांग्रेस या AIMIM उनका हमसे (हिंदुओं) कोई संबंध नहीं है। उन्होंने हमेशा बाबर और औरंगजेब की भाषा बोली है।
4 राज्यों में कांग्रेस की सरकार बन रही
वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को भरोसा जताया है कि, कांग्रेस राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और तेलंगाना राज्यों में विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करेगी। उन्होंने
कहा कि, राजस्थान में जो मतदान होगा। हम उसे जीत रहे हैं। हम छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में भी जीत रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि, तेलंगाना केसीएम के.चंद्रशेखर राव सचिवालय या विधानसभा से नहीं बल्कि ''फार्महाउस में बैठकर'' सरकार चलाते हैं।
खड़गे ने केसीआर पर तेलंगाना को 'लूटने' का आरोप लगाया
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केसीआर पर तेलंगाना को 'लूटने' का आरोप लगाते हुए कहा कि, सीएम अब दिवंगत पीएम इंदिरा गांधी को भी गाली देते हैं। कांग्रेस नेता ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि, केंद्रीय गृह मंत्री कांग्रेस और अन्य दलों के नेताओं के दागी होने की बात करते हैं। हालांकि, जब ऐसे भ्रष्ट नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाते हैं तो वे बेदाग हो जाते हैं।
Comments (0)