राजस्थान विधानसभा चुनाव में 1875 प्रत्याशियों की सियासी पारी का फैसला शनिवार को होने वाला है। जयपुर संभाग में इस बार सबसे ज्यादा प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। यहां की 50 विधानसभा पर 519 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं, सबसे कम कोटा संभाग की 17 सीटों पर 128 प्रत्याशी हैं।
जयपुर संभाग की बात करें तो इनमें जयपुर जिले की 19 सीट पर 199 प्रत्याशी, अलवर की 11 सीट पर 113 प्रत्याशी, सीकर की 8 सीट पर 93 प्रत्याशी, झुंझुनूं जिले की 7 सीट पर 71 प्रत्याशी और दौसा जिले की 5 सीट पर 43 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।