कांग्रेस के थिंक टैंक और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने विरासत की संपत्ति में टैक्स लगाने की वकालत की है। उन्होंने कहा कि अमेरिका में इस तरह के कानून हैं। सैम ने कहा कि अमेरिका में कोई भी शख्स 45 प्रतिशत अपने बच्चों को हस्तांतरित कर सकता है। 55 प्रतिशत हिस्सा सरकार ले लेती है। पित्रोदा ने कहा कि आपने अपनी पीढ़ी के लिए संपत्ति बनाई है। आपको अपनी संपत्ति जनता के लिए छोड़नी चाहिए, पूरी नहीं, आधी, जो मुझे उचित लगती है। उन्होंने कहा कि भारत में इस तरह का कानून नहीं है लेकिन ऐसा नियम यहां भी बनना चाहिए।
कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने विरासत की संपत्ति को लेकर कानून बनाने की वकालत की है। सैम के इस बयान के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।
Comments (0)