देश में कोविड-19 (Covid-19) के मामलों ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। विशेषज्ञों ने नए मामलों में ओमिक्रॉन के XBB.1.16 वेरियंट की आशंका जताते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है। लगातार बढ़ते मामलों को देख कर सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है।
Covid-19 के मामलों मे वृद्धी
भारत में कोविड-19 ने रफ्तार पकड़ ली है। बीते दो दिनों में स्थिति कुछ इस तरह बदल रही है कि 3 हजार से ज्यादा मामलें सामने आए है। इन मामलों मे लगातार वृद्धी को देखकर वैज्ञानिकों ने आशंका जताई है कि ये ओमिक्रॉन XBB.1.16 का वैरियंट हो सकता है। ऐसे में अब ये सवाल उठने लगा है कि इससे बचाव के लिए क्या कोविड की चौथी वैक्सीन लगवानी होगी?
एक्टिव मामले और पॉजिटिविटी रेट
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक शनिवार को कोविड-19 (Covid-19) के 2,994 मामले दर्ज किए गए जिसमें से देशभर में एक्टिव मामले 16,354 हो गए हैं। जबकि इस वैरियंट से 9 लोगों की मौत भी हो गई है। देशभर में दिल्ली, कर्नाटक और पंजाब से 2, गुजरात और केरल से 1 मौत की खबर सामने आई है। डेली पॉजिटिविटी रेट 2.09 बताया जा रहा है।
क्या हैं इस वैरियंट के लक्षण ?
इस वैरियंट के लक्षण में सर्दी, खांसी, बुखार हो सकता है जिसे आइसोलेशन से ठीक किया जा सकता है। इसमें सिरदर्द, ठंड, छींक आना, और आवाज कर्कश हो जाना भी शामिल है। मेडिकल एक्सपर्ट्स का कहना है कि भारत में कोविड-19 (Covid-19) से बचने के लिए वैक्सिनेशन का अभियान चल रहा है। जिससे लोगों को बूस्टर डोज दिया जा रहा है। आगे उन्होंने बताया कि केवल इम्यूनिटी ही लोगों को वायरस और संक्रमण के गंभीर परिणामों से बचाएगी।
आज Navjot Singh Sidhu होंगे रिहा, ढोल-नगाड़े बजाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
Comments (0)