जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर एक बार फिर तंज कसा है। इस बार तो प्रशांत किशोर ने यह तक कह दिया कि, बिहार विधानसभा चुनाव आते-आते तक नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (JDU) का अस्तित्व नहीं बचेगा।
प्रशांत किशोर ने कसा नीतीश कुमार पर तंज
बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि, जब तक बिहार में नीतीश कुमार हैं तब तक चर्चा, अपवाह और कुछ नया होने की संभावना चलती रहेगी। क्योंकि उस आदमी को खुद ही नहीं मालूम है कि, उसको करना क्या है? लेकिन, मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि, नीतीश कुमार के इस तरह के पलटूराम राजनीति का अंतिम समय करीब आ गया है।
नीतीश की राजनीति का ये अंतिम दौर चल रहा है
जन सुराज के सूत्रधार ने प्रशांत किशोर आगे सीएम नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, फिलहाल उनकी ( नीतीश ) राजनीति का ये अंतिम दौर चल रहा है। 2, 4, 5 महीना जितना चलता है चल रहा है। लोकसभा चुनाव के बाद उनका और उनके दल का औपचारिक तौर पर विघटन शुरू हो जाएगा। पीके ने आगे कहा कि, अगला विधानसभा चुनाव आते-आते JDU का कोई अस्तित्व नहीं बचेगा।
प्रशांत किशोर ने लोगों को वोट की ताकत का एहसास दिलाया
आपको बता दें कि, जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बेगूसराय के बरौनी ब्लॉक में कुल 11.2 किलोमीटर तक की पदयात्रा की। इस दौरान वह हामोडीह, नीनगा, बलवारा, मैदा बाभनगामा, साहुरी तक गए। इस दौरान कई जगहों पर रुककर जनसंवाद किया और लोगों को वोट की ताकत का एहसास दिलाया। बता दें कि, पीके ने हाल ही में बिहार सरकार के इस 2-2 लाख रुपये देने वाले वादे को चुनावी लॉलीपॉप बताया था।
Comments (0)