कांग्रेस ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में वह अपने स्थापना दिवस पर नागपुर में एक विशाल रैली आयोजित करने जा रही है। यह बात दिल्ली में गुरुवार को हुई कांग्रेस कार्यसमिति की पार्टी मुख्यालय पर हुई बैठक के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कही। खड़गे ने कहा कि 18वीं लोकसभा के चुनाव हमारे सामने खड़े हैं। इसी संबंध में 19 दिसंबर 2023 को I.N.D.I.A गठबंधन की चौथी बैठक दिल्ली में हुई। इस दौरान हम कई दिशाओं में आगे बढ़े हैं। हमने 5 सदस्य वाली एक राष्ट्रीय समन्वय समिति का गठन किया है, जो अन्य दलों के साथ गठबंधन की रूप-रेखा तय करेगी।
कांग्रेस ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में वह अपने स्थापना दिवस पर नागपुर में एक विशाल रैली आयोजित करने जा रही है।
Comments (0)