RAM MANDIR: अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। सबकी निगाहें 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले भव्य कार्यक्रम की ओर टिकी हुई हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों में तेजी ला दी है।
मैं खुश हूं कि, भगवान राम आ रहे हैं
22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने वाला है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 4 हजार से अधिक अथितियों को कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया है। इसी क्रम में आज यानी की शुक्रवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बाबरी मंदिर के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी को उनके घर जाकर न्योता दिया। इकबाल अंसारी ने इस दौरान कहा कि, मैं खुश हूं कि, भगवान राम आ रहे हैं।
अयोध्या हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई सद्भाव की भूमि है
बाबरी मंदिर के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने कहा कि, मुझे खुशी है कि, भगवान राम की मूर्ति स्थापित होने जा रही है। अयोध्या हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई सद्भाव की भूमि है। यह हमेशा बरकरार रहेगी। उन्होंने यहां आगे कहा कि, सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया और देशभर के मुसलमानों ने इसका सम्मान किया। कहीं कोई विरोध या प्रदर्शन नहीं हुआ। इकबाल ने एक बार फिर कहा कि, अयोध्या के लोग खुश हैं, मैं भी खुश हूं।
Comments (0)