कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार के सासाराम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि, केंद्र सरकार जिसे विकास कह रही है, वह किसान और मजदूर विरोधी है। विकास के नाम पर सारी चीजें अडानी को सौंपी जा रही हैं। यह विकास नहीं, चोरी है।
हमारी लड़ाई अन्याय के खिलाफ है - राहुल गांधी
कांग्रेस सांसद ने राहुल गांधी ने सासाराम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कहा कि, अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो हम सर्किल रेट बढ़ाएंगे। राहुल ने कहा कि, आज फसलों के लिए किसानों को उचित रेट नहीं मिल रहा है। इसलिए अपने घोषणा पत्र में हमने लीगल रूप में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) देने की घोषणा की है। इसके अलावा कांग्रेस नेता ने कहा कि, हमारी लड़ाई अन्याय के खिलाफ है।
सेना से निकाले गए अग्निवीरों को बेचने पड़ेंगे पकौड़े
राहुल गांधी ने आगे केंद्र की बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, अग्निवीर भर्ती योजना के तहत 1 लाख 50 हजार युवाओं ने आर्मी के लिए मेहनत की। उन्होंने 5 साल मेहनत की, तब सेना में उन्हें मौका मिला। कोरोना के समय से लेकर 3 साल तक दौड़ाया, फिर कहा गया कि, आपको सेना में नहीं ले पाएंगे। कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि, अग्निवीर योजना में यदि 4 युवा आर्मी में जायेंगे तो उसमे से 3 को नौकरी से हटा दिया जायेगा। उसमें से एक को आगे रखा जायेगा। बाकि 3 को बाहर कर दिया जायेगा। उन्हें पकौड़ी बेचना होगा।
Comments (0)