कांग्रेस ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जहरीली भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी के पास वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए कई रणनीतियां है। कांग्रेस ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि झूठ के कारोबार का अंत अब निकट है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के लिए पीएम मोदी को घेरा है।
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कई मुद्दों पर पीएम मोदी जहरीली भाषा का इस्तेमाल करते हैं।