आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर विपक्ष के सभी दलों को साथ आने का नारा दिया है। पूर्व सीएम ने कहा कि, मेरा मानना है कि, आने वाले समय में परिवर्तन होगा। भारतीय जनता पार्टी हटेगी। सपा नेता ने कहा कि, मैंने नारा दिया है कि, सभी दल साथ आएं, खासकर जो समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में थे।
जब 80 हारेंगे तभी भारतीय जनता पार्टी हटेगी
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि, गठबंधन 80 हराओ का नारा देगा, जब 80 हारेंगे तभी भारतीय जनता पार्टी हटेगी। उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि, भारतीय जनता पार्टी के हटने से ही देश खुशहाली के रास्ते पर जाएगा। इनके (भाजपा) पास नारे तो नए-नए हैं। अब कह रहे हैं कि डेवलप कंट्री का सपना देख रहे हैं। यादव ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि, जिनकी कहनी और कथनी में फर्क हो, उसका जनता को आंकलन करना होगा।
इसमें साजिश और षड़यंत्र है
संसद सुरक्षा में हुई चूक को लेकर सपा प्रमुख ने कहा कि, लोकसभा में जो नौजवान कूदे हैं। सही बात है कि, वह पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है जो लगभग 25 हजार करोड़ रुपये में बना है। ऐसे में अगर वहां की सुरक्षा ऐसी है तो मुझे लगता है कि, इसमें साजिश और षड़यंत्र है। पूर्व सीएम ने कहा कि, इसमें दो सवाल खड़े होते हैं कि, कहीं इंटरनल सिक्योरिटी के नाम पर डराने का प्रयास तो नहीं किया जा रहा है।
गूंगी-बहरी सरकार को जगाने के लिए वो लोकसभा में कूदे
यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अपने बयान में आगे कहा कि, दूसरा सवाल यह खड़ा होता है कि, कई प्रतिष्ठित अखबारों ने कहा कि, नवजान बहुत दुखी थे, उन्हें रोजगार और नहीं निकला, नोकरी नहीं मिल पा रही थी, इसी कारण गूंगी और बहरी सरकार को जगाने के लिए वो लोकसभा में कूद गए।
Comments (0)