लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया सभी राजनीतिक दल अपने-अपने स्तर पर कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी की बात करें तो सपा ने भी प्रत्याशियों की सूची पर मंथन लगभग फाइनल कर लिया है। खरमास के बाद किसी भी दिन पहले सूची जारी हो सकती है। सूत्रों के माने तो अखिलेश यादव इस बार दो सीट से चुनाव लड़ सकते हैं इनमें कन्नौज और आजमगढ़ दोनों सीट शामिल है। सूत्रों के मुताबिक जिन सीटों पर नाम फाइनल हुए हैं उसमें अखिलेश यादव खुद कन्नौज और आजमगढ़ से चुनाव लड़ेंगे। अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगी। धर्मेंद्र यादव को बदायूं से प्रत्याशी बनाया जाएगा। फिरोजाबाद से अक्षय यादव प्रत्याशी रहेंगे। अंबेडकरशिव नगर से लालजी वर्मा की बेटी छाया वर्मा को सपा प्रत्याशी बना सकती है। अयोध्या से अवधेश प्रसाद प्रत्याशी होंगे।
देश
यूपी में दो सीटों पर चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव, सपा की पहली लिस्ट तैयार !
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया सभी राजनीतिक दल अपने-अपने स्तर पर कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी की बात करें तो सपा ने भी प्रत्याशियों की सूची पर मंथन लगभग फाइनल कर लिया है। खरमास के बाद किसी भी दिन पहले सूची जारी हो सकती है। सूत्रों के माने तो अखिलेश यादव इस बार दो सीट से चुनाव लड़ सकते हैं इनमें कन्नौज और आजमगढ़ दोनों सीट शामिल है।
सूत्रों के मुताबिक जिन सीटों पर नाम फाइनल हुए हैं उसमें अखिलेश यादव खुद कन्नौज और आजमगढ़ से चुनाव लड़ेंगे। अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगी। धर्मेंद्र यादव को बदायूं से प्रत्याशी बनाया जाएगा। फिरोजाबाद से अक्षय यादव प्रत्याशी रहेंगे। अंबेडकरशिव नगर से लालजी वर्मा की बेटी छाया वर्मा को सपा प्रत्याशी बना सकती है। अयोध्या से अवधेश प्रसाद प्रत्याशी होंगे।