यूपी के अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर में होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां अपने अंतिम पड़ाव पर हैं। अयोध्या में हो रही प्राण प्रतिष्ठा के साथ विकास की सौगातों के मिलने का क्रम जारी है। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत के दौरान 2 बड़ी घोषणाएं की। सीएम योगी ने कहा कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव को हर साल मनाया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि, एक ऐसा सेवन स्टार होटल बनेगा, जिसमें केवल शाकाहारी भोजन मिलेगा।
यूपी के अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर में होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां अपने अंतिम पड़ाव पर हैं। अयोध्या में हो रही प्राण प्रतिष्ठा के साथ विकास की सौगातों के मिलने का क्रम जारी है।