चंडीगढ़: न्यूनतम समर्थन मूल्य समेत कई मांगों (Rail Roko Andolan 2024) को लेकर किसानों के आंदोलन का आज तीसरा दिन है। पिछले दो दिनों से किसान दिल्ली में कूच करने की कोशिश कर रहे हैं। सीमाओं पर प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं। पिछले दो दिनों में सीमाओं पर जवान बनाम किसान खूब चला। किसानों को रोकने के लिए उन पर आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। यही कारण है कि इस कार्रवाई के विरोध में किसानों ने आज पंजाब में रेल रोको आंदोलन का आह्वान किया हुआ है। पंजाब की रेल पटरियों पर सैंकड़ों किसान तैनात हैं। इस वजह से रेल यात्रियों को खासी परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है।
न्यूनतम समर्थन मूल्य समेत कई मांगों को लेकर किसानों के आंदोलन का आज तीसरा दिन है। पिछले दो दिनों से किसान दिल्ली में कूच करने की कोशिश कर रहे हैं। सीमाओं पर प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं। पिछले दो दिनों में सीमाओं पर जवान बनाम किसान खूब चला।