पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने एक चुनावी रैली में दावा किया है कि, भाजपा को इस बार बहुत कम सीटें मिलेंगी और 2019 का आंकड़ा दोहरा नहीं पाएगी। टीएमसी प्रमुख ने यह भी बताया कि, वह बीजेपी को कम सीटें मिलने का दावा क्यों कर रही हैं। ममता ने कहा कि, पिछली बार भाजपा को कुल 543 में से 303 सीटें मिली थीं, मगर इस बार उत्तर प्रदेश में भाजपा को उतनी सीटें नहीं मिलेंगी।
पश्चिम बंगाल की सीएम और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि, चुनाव आयोग भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर चल रहा है।