महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों पर बुधवार को मतदान संपन्न हो गया। वोटों की गिनती शनिवार को होगी, मगर उससे पहले ही विपक्षी दलों के बीच अपनी-अपनी सरकार बनाने के दावे किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शिवसेना-यूबीटी ने दावा किया है कि, राज्य में महाविकास अघाड़ी (MVA) की सरकार बनेगी। बता दें कि, उद्धव ठाकरे गुट के नेता आनंद दुबे ने बयान जारी कर कर कहा है कि, जब भी किसी चुनाव में मतदान प्रतिशत बदलता है तो जनता बदलाव चाहती है।
शिवसेना-यूबीटी के नेता आनंद दुबे ने एक बयान जारी कर कहा कि, मतदान कल ही संपन्न हो गए। देर रात जो कोटा प्रतिशत आया ह, 65.11 प्रतिशत मतदान हुआ है।
Comments (0)