INDIA गठबंधन में शामिल घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर दावेदारी हो रही हैं। महाराष्ट्र में इसकी बागनी देखने को मिल रही हैं। कांग्रेस और शिवसेना के बीच बयानों का दौर जारी है। इसी बीच INDIA गठबंधन में सीट बंटवारे पर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत का बड़ा बयान सामने आया हैं।
यह महाराष्ट्र है और शिवसेना यहां की सबसे बड़ी पार्टी है
INDIA गठबंधन में सीट बंटवारे पर संजय राउत का कहना है कि, यह महाराष्ट्र है और शिवसेना यहां की सबसे बड़ी पार्टी है। कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है। उद्धव ठाकरे इस फैसले पर सकारात्मक चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस के नेताओं में राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल हैं। हमने हमेशा कहा है कि, लोकसभा चुनाव में शिवसेना हमेशा 23 सीटों पर लड़ती रही है।
कांग्रेस ने महाराष्ट्र में एक भी सीट नहीं जीती
शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा कि, हमारी ( इंडिया गठबंधन) बैठक के दौरान, हमने तय किया कि, चर्चा की जाएगी। बाद में हमने जो सीटें जीतीं, कांग्रेस ने महाराष्ट्र में एक भी सीट नहीं जीती, इसलिए उन्हें शून्य (सीटों) से शुरुआत करनी पड़ी, लेकिन एमवीए में कांग्रेस हमारे लिए एक महत्वपूर्ण सहयोगी है। उन्होंने आगे कहा कि, महाराष्ट्र में कांग्रेस ,NCP और शिवसेना मिलकर काम करेंगे व इससे हमें, NCP या कांग्रेस हाईकमान को कोई तकलीफ नहीं है।
#INDIA Alliance #NCP #Congress #Maharashtra #Shivsena #Lok Sabha Election 2024 #Sanjay Raut
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले - हमारा प्रयास है लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करना
बीजेपी के दिग्गज नेता अनुराग ठाकुर ने कहा कि, 2024 का लोकसभा चुनाव अब खास है, क्योंकि देश और दुनिया की निगाहें भारत पर है। दुनिया की अर्थव्यवस्था में भारत का एक बहुत बड़ा योगदान है। केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने आगे कहा कि, हमारा प्रयास है कि, पिछले रिकार्ड तोड़कर 2024 में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे।
अनुराग ठाकुर ने विपक्ष पर साधा निशाना
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि, राम मंदिर का विरोध करने वालों को राम मंदिर निर्माण की तारीख बताई है। अनुराग ठाकुर ने अपने बयान में आगे कहा कि, जो लोग कभी भगवान राम को काल्पनिक कहते थे, जो कभी राम मंदिर का विरोध करते थे, जो हमसे मंदिर निर्माण की तारीख पूछते थे, आज उनको बताना चाहता हूँ कि, अयोध्याथ के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठाथ 22 जनवरी 2024 को होनी है।
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को होनी है
आपको बता दें कि, उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी 2024 को है, जिसके लिए बड़ी तैयारियां की जा रही है। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का दिन हर लिहाज से ऐतिहासिक होगा तो इसे लेकर आम लोगों में बेहद उत्साह है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश के दिग्गजों को निमंत्रण भेजा गया।
Comments (0)