7 मई को होने वाले तीसरे चरण के मतदान से पहले चुनाव प्रचार तेज हो गया है। आज यानी 27 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र के कोल्हापुर और गोवा में रैली करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के लिए तटीय राज्य से भाजपा उम्मीदवारों के लिए दक्षिण गोवा के वास्को शहर में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए तटीय राज्य में यह पीएम मोदी की पहली प्रचार रैली है। BJP के प्रदेश अध्यक्ष सदानंद शेट तनावड़े के मुताबिक, पीएम मोदी की जनसभा आज शाम 5 बजे शुरू होने वाली है। गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, आज पीएम मोदी की चुनावी रैली में 50,000 से अधिक लोगों के आने की संभावना है। उन्होंने कहा, “बीजेपी गोवा में दोनों लोकसभा सीटें जीतने के लिए पूरी तरह तैयार है।”
7 मई को होने वाले तीसरे चरण के मतदान से पहले चुनाव प्रचार तेज हो गया है। आज यानी 27 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र के कोल्हापुर और गोवा में रैली करेंगे।