कर्नाटक के सीएम सिद्धरमैया ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, लोकसभा और राज्यसभा से 146 सांसदों का निलंबन लोकतंत्र की हत्या है और यह ‘‘तानाशाही प्रवृत्ति'' दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि, विपक्षी सदस्यों को संसद से दूर रखकर महत्वपूर्ण कानून पारित किए गए।
सीएम सिद्धरमैया ने कहा कि, एक बार में इतने सारे सदस्यों को निलंबित करने का कोई उदाहरण इतिहास में नहीं मिलता, यह ‘‘पहली बार है।