NCP प्रमुख शरद पवार ने कहा कि, 4 प्रदेशों में विधानसभा चुनावों के परिणामों का इंडिया गठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ेगा, जिसमें कांग्रेस के नेतृत्व में 25 से ज्यादा विपक्षी दल सम्मिलित हैं। भाजपा राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ में कांग्रेस से सत्ता छीनने एवं मध्य प्रदेश में इसे बरकरार रखने में कामयाब रही।
शरद पवार ने कहा कि, मुझे नहीं लगता कि, इसका इंडिया गठबंधन पर कोई असर पड़ेगा। हम दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के आवास पर बैठक करेंगे।