लोकसभा चुनाव की जंग में आज 13 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रही है। सुबह 11 बजे तक कुल 25.1 प्रतिशत मतदान हुआ है। बता दें कि, छत्तीसगढ़ में 11 बजे तक 35.47 प्रतिशत मतदान हुआ है, तो वहीं, बिहार में 21.4 फीसदी, जम्मू-कश्मीर में 25.6 प्रतिशत और मध्य प्रदेश में 28.8% वोटिंग हुई है. इस दौरान 15.88 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे. इनमें 8.08 करोड़ पुरुष, 7.8 करोड़ महिला और 5,929 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं।
12 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 88 लोकसभा सीटों पर शुक्रवार को मतदान हो रहा है, दूसरे चरण के इस मतदान के लिए कुल 1202 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।