इंफाल: राहुल गांधी की संसद से अयोग्यता के बाद कांग्रेस पार्टी (Manipur) द्वारा कैंडललाइट मार्च का आयोजन किया गया। इस दौरान इंफाल में पुलिस के साथ झड़प हुई और चार कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हो गए। इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी।
कैंडल मार्च के लिए हुए थे इकट्ठा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मेघचंद्र ने कहा कि महिलाओं सहित पार्टी कार्यकर्ता गुरुवार की रात कैंडललाइट मार्च के लिए कंगला गेट के पास एकत्र हुए थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया।
आंसू गैस के गोले छोड़े गए
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों (Manipur) पर न सिर्फ आंसू गैस के गोले छोड़े गए बल्कि धुआं बम भी फेंके गए। उन्होंने प्रश्न कर पूछा कि मोमबत्ती मार्च कैसे एक हानिकारक गतिविधि है? कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मार्च के लिए इकट्ठा होने के कारण इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। अधिकारियों ने कहा कि एक महिला कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा एक महिला पुलिस अधिकारी को धक्का देने के बाद दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई।
घायल हुआ कांग्रेस कार्यकर्ता
घायल कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पिछले हफ्ते, लोकसभा सचिवालय ने गांधी को केरल के वायनाड से सांसद के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया, जिसके एक दिन बाद गुजरात की एक अदालत ने उन्हें उनकी टिप्पणी के लिए 2019 के आपराधिक मानहानि मामले में दोषी ठहराया था।
Read More- दुनिया की पहली 7.2 मीटर हाई-राइज Vande Bharat Express का शुरू हुआ ट्रायल, इस रूट पर दौड़ेगी ट्रेन
Comments (0)