UP समेत भारत के कई राज्यों में इस चिलचिलाती गर्मी में लू का कहर जारी है। हालाकि कुछ प्रदेशों में भारी बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया है । पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत कई इलाको में अधिकतम तापमान 42 डिग्री पहुंच चुका है। चिलचिलाती गर्मी के कारण लोगों का दिन में बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है, ऐसे में लोग तापमान के कम होने का इंतजार कर रहे है , लेकिन जल्द इससे राहत मिलते नही दिख रही है।
उत्तर भारत के लिए मौसम विभाग की मानें तो जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश , उत्तराखंड में 26-29 अप्रैल तक बारिश, तूफान और बर्फबारी होगी।