यूपी के अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर में होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां अपने अंतिम पड़ाव पर हैं। इसी क्रम में राम मंदिर में सोने का पहला दरवाजा लग गया है। आपको बता दें कि, ऐसे ही 13 और सोने के दरवाजे अगले 3 दिनों में लगेंगे। दरअसल, राम मंदिर के पहले दरवाजे की जो तस्वीर सामने आई है उसमें दिख रहा है कि, दरवाजे के बीच के पल्ले में दो हाथियों की तस्वीर है। जो स्वागत की मुद्रा में हैं। उसके ऊपरी हिस्से में महलनुमा आकृति बनी है। जिसमें 2 सेवादार हाथ जोड़े खड़े हैं। दरवाजे के निचले हिस्से में 4 खाने में सुंदर कलाकृतियां बनी हैं जोकि मन को मोह रही हैं।
मंदिर ट्रस्ट के एक सीनियर सदस्य ने लोगों से अपने बच्चों के लिए नाम हिंदू ग्रंथों से चुनने का आग्रह किया और उन्हें ‘संस्कृति की शिक्षा’ देने का आह्वान किया है।