भारत और पाकिस्तान के बीच जैसे-जैसे तनाव बढ़ता जा रहा है वैसे-वैसे इसका असर परीक्षाओं पर भी दिखने लगा है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने शुक्रवार (9 मई) को जानकारी दी कि CA फाइनल-इंटरमीडिएट और PQC परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। बढ़ते तनाव का असर सिर्फ एग्जाम्स पर ही नहीं बल्कि स्कूल-कॉलेजों पर भी पड़ रहा है। जम्मू-कश्मीर के स्कूल-कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को बंद कर दिया गया है।
ICAI ने दी अहम जानकारी
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने जानकारी दी कि देश में तनावपूर्ण, सुरक्षा स्थिति को देखते हुए, CA फाइनल, इंटरमीडिएट और PQC परीक्षा (अंतर्राष्ट्रीय कराधान-मूल्यांकन परीक्षा (INTT AT)] मई 2025 के शेष पेपर 9 मई 2025 से 14 मई 2025 तक स्थगित कर दिए गए हैं।
Comments (0)