झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन कथित जमीन घोटाला मामले में जेल में बंद हैं। उन्हें प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने गिरफ्तार किया था। हालांकि, अब हेमंत सोरेन ने अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने अपनी याचिका में कहा है कि हाई कोर्ट गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर फैसला नहीं सुना रहा है। अब सुप्रीम कोर्ट ने हेमंत सोरेन की याचिका पर ईडी को नोटिस जारी किया है।
अब सुप्रीम कोर्ट ने हेमंत सोरेन की याचिका पर ईडी को नोटिस जारी किया है।