केंद्र की मोदी सरकार देश के रक्षा कवच को और पुख्ता बनाने में लगी हुई है। इसी के तहत बड़े-बड़े सौदे भी किए जा रहे हैं। इसी बीच रक्षा मंत्रालय ने 15 गश्ती विमान खरीदने की मंजूरी दी है। रक्षा से जुड़े सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है।
रक्षा सूत्रों के अनुसार, ''रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए 9 समुद्री निगरानी विमान और भारतीय तटरक्षक बल के लिए 6 समुद्री गश्ती विमान खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। 15 समुद्री गश्ती विमान मेड इन इंडिया सी-295 परिवहन विमान बनाए जाएंगे। इन परियोजनाओं की लागत लगभग 29,000 करोड़ रुपये है।''
केंद्र की मोदी सरकार देश के रक्षा कवच को और पुख्ता बनाने में लगी हुई है। इसी के तहत बड़े-बड़े सौदे भी किए जा रहे हैं। इसी बीच रक्षा मंत्रालय ने 15 गश्ती विमान खरीदने की मंजूरी दी है।
Comments (0)