नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने आज श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उमर अब्दुल्ला 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के पहले मुख्यमंत्री बने हैं। अनुच्छेद 370 हटने के बाद तत्कालीन राज्य को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किया गया था। इस समारोह में इंडिया एलायंस के कई बड़े नेता शामिल हुए हैं। इसके अलावा राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए हैं। जम्मू-कश्मीर की नई अब्दुल्ला कैबिनेट में विधायक मंत्रियों ने भी शपथ ली है। लेकिन कांग्रेस के किसी भी विधायक ने आज कैबिनेट में शपथ नहीं ली है। इसका ऐलान कांग्रेस पहले ही कर चुकी है। शपथ ग्रहण समारोह शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में हुआ।
नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने आज श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उमर अब्दुल्ला 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के पहले मुख्यमंत्री बने हैं।