झारखंड की राजधानी रांची में रविवार को विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन की 'उलगुलान न्याय रैली' का आयोजन हो रहा है। इसमें 14 राजनीतिक दलों के नेता हिस्सा लेने वाले हैं, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव शामिल हैं। इस रैली का नेतृत्व झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) कर रहा है।
रांची के प्रभात तारा ग्राउंड में होने वाली इस महारैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी होंगी। उनके अलावा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और जेएमएम नेता हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद रहने वाली हैं। वह ही इस रैली का नेतृत्व कर रही हैं। माना जा रहा है कि इस रैली में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा केजरीवाल और सोरेन की गिरफ्तारी का मुद्दा उठने वाला है। विपक्ष ने पहले ही ईडी पर सरकार के लिए काम करने का आरोप लगाया है।

Comments (0)