केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि, देश में जल्द ही एथेनॉल के पंप भी शुरू किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि, एथेनॉल के ये पंप देश में पेट्रोल पंपों पर ही लगाए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, हमारी समस्या यह है कि, कपास सस्ता है और कपड़ा महंगा, संतरा सस्ता है और संतरे का जूस महंगा है ,आलू सस्ता है और चिप्स महंगा है। किसानों को भाव नहीं मिलता। हमारे देश में 1.5 लाख करोड़ रुपये का खाने का तेल आयात किया जाता है।
नितिन गडकरी ने कहा कि, भारत सरकार के इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप्स पर जल्दी ही एथेनॉल के पंप भी शुरू किए जाएंगे।