महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने दावा किया है कि, उनके नेतृत्व वाली शिवसेना, अजित पवार के नेतृत्व वाली NCP और बीजेपी का सत्तारूढ़ गठबंधन अगले साल आम चुनाव में प्रदेश में 48 लोकसभा सीटों में से कम से कम 45 सीट जीतेगा।
सीएम शिंदे ने कहा कि, महायुति (महागठबंधन) लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ेगी और हम लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी के लिए 45 से अधिक सीटें जीतेंगे।