बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की NDA में वापसी की अटकलें लग रही हैं। इस पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान सामने आया है। राष्ट्रीय लोक जनता दल के अध्यक्ष ने कहा कि, राजनीति में संभावना हमेशा खुली रहती हैं। संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता। इस दौरान कुशवाहा ने दावा किया है कि, RJD के लोग रोज नीतीश कुमार को 'तंग' करते हैं। लालू यादव अपने बेटे तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं।
उपेंद्र कुशवाहा ने दावा किया है कि, बिहार के सीएम नीतीश कुमार अंदर से परेशान हैं।