यूपी के अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनकर तैयार होने को है। भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को की जाएगी। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी समेत देश की कई हस्तियां व साधु-संत पहुंचेंगे। वहीं बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी इस कार्यक्रम में जाने को लेकर उत्सुक है। शास्त्री ने कहा कि, यह सभी हिंदुओं और सनातनियों के लिए सबसे बड़ी जीत है। यह कार्यक्रम दिवाली के त्योहार से भी ज्यादा खास है। उन्होंने कहा कि, सभी भगवान श्रीराम के भक्त इस दिन का खास इंतजार कर रहे थे।
अयोध्या जाएंगे बाबा बागेश्वर
बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि, मैं अयोध्या जी जा रहा हूं। निश्चित ही कोई ऐसा अभागा ही होगा जिसको इस दिन का इंतजार नहीं होगा। हमें तो इस दिन खास इंतजार है। उन्होंने कहा कि, केवल भारतीय ही नहीं, भारतीय मूल के लोग जो विदेशों में हैं उन्हें भी इसका इंतजार है। ये आजतक के समस्त हिंदुओं और सनातनियों की विजय है। हमारा यही कहना है कि, उस दीपावली मनाए और उत्सव का उत्साह पूछो मत। बाबा बागेश्वर ने अपने बयान में आगे कहा कि, वाणी कम बोलती है, आंखे ज्यादा बोलती हैं। ठुमका लगाने का जीत चाहता है और अयोध्या जी जाने का जी चाहता है।
राम मंदिर का निर्माण कार्य जारी
आपको बता दें कि, अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान राम के मंदिर का उद्घाटन होना है। इस दिन रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। भगवान राम के दर्शन के लिए भारतीय उत्साहित हैं। इस बीच अयोध्या में भव्य अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का भी उद्घाटन किया जा चुका है। बता दें कि, अयोध्या में बने इस एयरपोर्ट का नाम रामचरितमानस के रचयिता महर्षि वाल्मीकि के नाम पर रखा गया है। इस कार्यक्रम में देशभर से बड़ी हस्तियों, साधु, संतों, कारसेवकों व उनके परिवार के लोगों, विद्वानों को अयोध्या पहुंचने का आमंत्रण भेजा जा रहा है।
Comments (0)