पीएम मोदी आज बिहार दौरे पर है। बिहार में आज पीएम की दो जनसभाएं हैं। पीएम मोदी ने बिहार के गया में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए विपक्षियों को निशाने पर लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि, देश में फिर एक बार NDA की सरकार बनने जा रही है।
हमारे एजेंडे में विकास भी और विरासत भी है
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि, पहली बार किसी पार्टी के घोषणापत्र को 'गारंटी कार्ड' नाम दिया गया है। विकसित भारत के लिए विकसित बिहार की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा कि, ये वो धरती है जिसने मगध का ऐश्वर्य देखा है, जिसने बिहार का वैभव देखा है। संयोग से आज जब मैं गया जी आया हूं, तो नवरात्रि भी है और आज ही सम्राट अशोक की जयंती भी है। पीएम ने कहा कि, सदियों बाद आज एक बार फिर भारत और बिहार अपने उस प्राचीन गौरव को लौटाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। हमारे एजेंडे में विकास भी और विरासत भी है।
कांग्रेस ने मौका गंवा दिया....
गया में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, यह चुनाव 'विकसित भारत' और 'विकसित बिहार' के लिए है। कांग्रेस ने एक समृद्ध भारत बनाने का अवसर खो दिया। कांग्रेस, राजद ने सामाजिक न्याय के नाम पर केवल राजनीति की। इसके अलावा पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि, संविधान निर्माताओं का सपना था कि, भारत समृद्ध बने, लेकिन दशकों तक देश पर राज करने वाली कांग्रेस ने मौका गंवा दिया, देश का समय गंवा दिया।
Comments (0)