उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य राम मंदिर के उद्घाटन के अब चंद दिन ही बचे हैं। राम लला के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए पीएम मोदी भी पहुंचने वाले है। ऐसे में प्रोटोकॉल के तहत अभी से उनकी सुरक्षा करने वाली स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप की एक टुकड़ी भी अयोध्या पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था के काम में जुट गई है। इसके साथ ही अयोध्या आने वाले VVIP'S लोगों को चुनिंदा पुलिस कर्मियों की 45 टीमें सुरक्षा प्रदान करेंगी।
22 जनवरी 2024 को अयोध्या आने वाले वीवीआईपी आमंत्रित लोगों को चुनिंदा पुलिस कर्मियों की 45 टीमें करीब से सुरक्षा प्रदान करेंगी।