लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार तेज कर दिया हैं। इसी बीच NCP शरद गुट ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। आपको बता दें कि, इस घोषणापत्र में महिला सुरक्षा के लिए काम करने का वादा किया गया है। इसके साथ ही घोषणापत्र में एलपीजी सिलेंडर की कीमत कम करने का भी वादा किया गया है। (एनसीपी)-शरद चंद्र पवार (एससीपी) ने अपने घोषणापत्र का नाम "शपथ पत्र" रखा है।
जयंत पाटिल ने कहा कि, पिछले 10 वर्षों में एजेंसियों का दुरुपयोग और निजीकरण जैसे मुद्दे बढ़ रहे हैं। इन सभी मुद्दों पर हम अपना रुख पहले ही जाहिर कर चुके हैं।