कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बड़ी अपील की है। खड़गे ने आज यानी की शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से समर्थन की अपील की। उन्होंने कहा कि, आप हमें सपोर्ट करो नहीं तो हम खत्म हो जाएंगे। आप हमारे ऑक्सीजन हो। आपको बता दें कि, भारत जोड़ो न्याय यात्रा की जानकारी देते हुए खड़गे ने कहा कि, 14 जनवरी से शुरू हो रही इस यात्रा की शुरुआत मणिपुर से होगी और यह 15 राज्यों से गुजरेगी। इस दौरान कांग्रेस चीफ ने इस यात्रा का लोगो और नारा भी रिलीज किया।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंडिया गठबंधन के सभी सहयोगी दलों को भी इस यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।