MP विधानसभा चुनाव में बीजेपी को जबरदस्त बहुमत मिला। चुनाव में कांग्रेस की बड़ी हार का सामना करना पड़ा। आपको बता दें कि, इस चुनाव में समाजवादी पार्टी ने भी 74 प्रत्याशी उतारे थे। कांग्रेस की हार पर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने हार का ठीकरा कमलनाथ पर फोड़ा है। मनोज ने कहा कि, कमलनाथ ने अखिलेश यादव पर अमर्यादित बयान दिया था, इसलिए कांग्रेस हार गई है।
प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने कहा कि, मध्य प्रदेश में कमलनाथ ने अखिलेश यादव के प्रति जो अपमानजनक शब्द बोला था, उनका अहंकार सर चढ़कर बोल रहा था।