देश में चुनाव का मौसम चल रहा है। देशभर में 7 चरणों में चुनावों को आयोजित किया जाना है, इसमें से दो चरणों को लेकर चुनाव संपन्न हो चुके हैं। इसी को लेकर देश की सभी राजनीतिक पार्टियां अपने चुनावी प्रचार-प्रसार में पूरी ताकत के साथ जुटी हुई हैं। इसी क्रम में पीएम मोदी आज यानी की शनिवार (4 मई) पलामू में जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे।
पीएम मोदी ने कहा कि, कांग्रेस वालों की नजर आपकी जमीन-जायदात पर पड़ गई है। कांग्रेस हो या JMM हो, उनको और कुछ नजर ही नहीं आता है। कांग्रेस ने अभी अपना घोषणापत्र निकाला है और बेईमानी देखिए वे कह रहे हैं कि, आपका एक्स-रे करेंगे।