नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक संदेश जारी करते हुए पायल मेहता को प्रतिभाशाली, मेहनती और अपने कार्य के प्रति समर्पित वरिष्ठ पत्रकार बताया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि पायल मेहता का अचानक निधन स्तब्ध कर देने वाला और अत्यंत दुखद है। उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी मेहनत और समर्पण के बल पर विशिष्ट पहचान बनाई थी।
पत्रकारिता जगत के लिए बड़ी क्षति
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने अपने संदेश में कहा कि पायल मेहता का निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने उनके पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान और कार्य के प्रति समर्पण को याद करते हुए उनके निधन पर संवेदनाएं व्यक्त कीं।उन्होंने कहा कि पायल मेहता ने अपनी मेहनत और लगन के जरिए पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान बनाई थी।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने पायल मेहता के शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने दुख की इस घड़ी में परिवार, सहकर्मियों और शुभचिंतकों को संबल मिलने की कामना की।पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना भी की।